सीएम यात्रा के बहाने सड़कें हो रहीं दुरुस्त, शेष बेहाल

Feb 28, 2026 01:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

दो मार्च को सीएम भागलपुर के जगदीशपुर की बैजानी पंचायत जाएंगे जिस रूट होकर सीएम

सीएम यात्रा के बहाने सड़कें हो रहीं दुरुस्त, शेष बेहाल

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बहाने कार्यक्रम स्थलों के समीप की सड़कें दुरुस्त हो रही हैं लेकिन शेष सड़कों पर प्रशासन की नजर नहीं गई है। सीएम दो मार्च को शहर से सटे जगदीशपुर प्रखंड की बैजानी पंचायत जाएंगे। जिस रूट होकर सीएम का कारवां गुजरेगा, वहां प्रशासन ने सारी शक्ति लगा दी है। लेकिन घंटाघर से आकाशवाणी होते हुए आदमपुर के पास जागेश्वर पथ को खोद कर एक सप्ताह से छोड़ दिया है। इससे वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। तेज रफ्तार की गाड़ियों के परिचालन में इस पथ पर हमेशा हादसे का डर रहता है।

हनुमान पथ के रहने वाले सौरव कुमार दास ने बताया कि घंटाघर से आकाशवाणी जाने वाली सड़क दुरुस्त थीं। सिर्फ दो-चार जगहों पर किनारे से थोड़ा-बहुत दिक्कत था लेकिन एक सप्ताह पहले मजदूरों ने बीच में सड़क खोद डाली। मजदूरों के साथ खड़े ठेकेदार के कर्मियों ने पूछने पर बताया कि मेंटेनेंस के लिए सड़क खोदी गई है। बताया गया कि पीचिंग कराया जाएगा। लेकिन खोदी गई सड़कों पर पैदल परिचालन में भी दिक्कत होने लगी है। यहां दवा दुकानदार सचिन ने बताया कि मौसम अब तल्ख होता जा रहा है। यह अलकतरा वाली सड़क है। अधिक गर्मी पड़ने से पैचवर्क सफल नहीं हो पाएगा। इसलिए एक सप्ताह में काम पूरा नहीं किया गया तो सड़क बर्बाद हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।