कटिहार: मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा, मेयर ने किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत 12 मार्च को कटिहार आगमन के लिए नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। सभी तैयारियों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

कटिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 12 मार्च को प्रस्तावित समृद्धि यात्रा के तहत कटिहार आगमन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़क की स्थिति और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।महापौर
उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा कटिहार के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे में नगर निगम की ओर से कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं पर ध्यान देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान शहर की छवि बेहतर दिखे, इसके लिए नगर निगम पूरी तत्परता के साथ काम कर रहा है। नगर निगम की टीम लगातार स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रही है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी सहित नगर निगम के कई संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


