कटिहार : पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और नौकरी मिलेगा : सीएम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में अब रोजगार के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजन का संकल्प लिया गया है। उद्योगों की स्थापना और बंद चीनी मिलों को चालू किया जाएगा। नीतीश ने 2005 से पहले के बिहार और भविष्य की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
कटिहार, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सूबे के लोगों को अब रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पांच सालों में रोजगार और आय के स्त्रोत बढ़ाया जाएगा। अगले पांच वर्षो (2025-30) में एक करोड़ रोजगार और नौकरी का संकल्प लिया गया है। जिलों में उद्योगों की स्थापना और बंद पड़े चीनी मिल को फिर से चालू किया जाएगा। नागरिक सुविधाओं को और भी सरल बनाया जाएगा। समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को प्राणपुर के बड़झल्ला स्थित काली मंदिर समीप मैदान में जनसंवाद कार्यक्रम के मौके पर मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं। सीएम नीतीश कुमार अपने 45 मिनट के भाषण के दौरान 2005 से पहले के बिहार और अपने 20 साल के कार्यो और आगे 2030 की रणनीतियों की जानकारी दे रहे थे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार की मदद से आगे 2025-30 तक बिहार को काफी समृद्ध किया जाएगा। ताकि बिहार देश के टॉप टेन राज्यों में शुमार हो सकें। मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, बरारी विधायक विजय सिंह, बलरामपुर विधायक संगीता देवी, कदवा विधाक दुलाल चंद्र गोस्वामी, कोढ़ा विधायक कविता देवी आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


