ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजिले के दो प्रखंड में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले

जिले के दो प्रखंड में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले

रविवार को जिले के दो प्रखंड में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें पीरपैंती से आठ और सुल्तानगंज प्रखंड से एक कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 365 पर पहुंच गया।...

जिले के दो प्रखंड में नौ कोरोना पॉजिटिव मिले
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSun, 21 Jun 2020 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के दो प्रखंडों में रविवार को नौ कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें पीरपैंती से आठ और सुल्तानगंज प्रखंड से एक कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 365 पर पहुंच गया। सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि पीरपैंती प्रखंड में 35 और 36 वर्षीय महिला, 22, 35, 32, 21 वर्षीय युवक, 51 वर्षीय अधेड़, 61 वर्षीय बुजुर्ग और सुल्तानगंज प्रखंड में 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी को घंटाघर चौक स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें