ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरजेएलएनएमसीएच से कोरोना पॉजिटिव नौ मरीज ठीक होकर घर लौटे, 16 अब भी भर्ती

जेएलएनएमसीएच से कोरोना पॉजिटिव नौ मरीज ठीक होकर घर लौटे, 16 अब भी भर्ती

भागलपुर से मंगलवार को राहत भरी खबर है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना पॉजिटिव के नौ मरीज पूरी तरह ठीक होकर वापस अपने घर चले गये।  इस दौरान मरीजों के चेहरे...

जेएलएनएमसीएच से कोरोना पॉजिटिव नौ मरीज ठीक होकर घर लौटे, 16 अब भी भर्ती
भागलपुर। वरीय संवाददाताTue, 12 May 2020 11:09 PM
ऐप पर पढ़ें

भागलपुर से मंगलवार को राहत भरी खबर है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से कोरोना पॉजिटिव के नौ मरीज पूरी तरह ठीक होकर वापस अपने घर चले गये। 

इस दौरान मरीजों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं था। मरीजों के सम्मान में चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बाजकर उनका स्वागत किया। मरीजों ने चिकित्सकों व अस्पताल की व्यवस्था की सराहना की।

नोडल पदाधिकारी डॉ. हेमशंकर शर्मा ने बताया कि जामताड़ा के नीरज कुमार, सन्हौला के बिहारी साह, बेलहर के दिलीप कुमार, कहलगांव की बीना देवी, मोजाहिदपुर के आलोक कुमार सिंह, परमेश्वरी देवी, भीखनपुर के मो. अनवर, मुंगेर के मो. समबर आलम व अमरपुर के मुकेश कुमार नौ कोरोना पॉजिटिव को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दे दी गयी है। उन्होंने बताया कि इसमें पांच मरीज 11 व चार मरीज 21 दिनों से भर्ती थे।

 कई लोगों को पांच से छह बार जांच करायी गयी। चिकित्सकों की टीम उनकी दवाई व खानपान पर विशेष निगरानी रख रहे थे। वार्ड में 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। जिनका इलाज चल रहा है। अभी सात-आठ दिन से वार्ड में भर्ती है। पांच दिन के बाद क्या स्थिति रहती है उसके अनुसार घर जाने की इजाजत मिलेगी।

कोई लक्षण भी नहीं पर मिला था पॉजिटिव
मरीजों के डिस्चार्ज के समय मौजूद मेडिसीन विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि इसमें एक मरीज ऐसा था जिसको कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं मिला था। सर्दी, खांसी, बुखार व अन्य लक्षण नहीं दिखा था लेकिन जब जांच करायी गयी तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस के माध्यम से सभी को होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। उनके हाथों में क्वारंटाइन की मुहर लगा दी गयी। वह अब घर में सात दिनों तक किसी से नहीं मिलेंगे। सभी को कोई दिक्कत होने पर तत्काल खबर करने को भी कहा गया है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें