बांका: कुपोषण से बच्चों को राहत देने की पहल

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिले में कुपोषण से बच्चों

बांका: कुपोषण से बच्चों को राहत देने की पहल

बांका से जितेन्द्र की रिपोर्ट बांका, वरीय संवाददाता। बांका जिले में कुपोषण से बच्चों को छुटकारा दिलाने के उद्देश्य से निड्स संस्था और बाल विकास परियोजना विभाग ने संयुक्त पहल शुरू की है। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कटसकरा पंचायत के धनौछी और बरगुईयां आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार से एक से तीन वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्रतिदिन 200 एमएल लिक्विड दूध उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का शुभारंभ आंगनबाड़ी केंद्रों पर औपचारिक रूप से किया जाएगा। निड्स संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछड़े और कुपोषण प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सर्वे के आधार पर अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों को भी चिन्हित कर वहां भी लिक्विड दूध वितरण की व्यवस्था शुरू की जाएगी।

इस पहल से छोटे बच्चों को आवश्यक पोषण मिल सकेगा और कुपोषण की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।