किशनगंज: एनआईए की टीम पहुंची किशनगंज

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज में एनआईए की टीम ने मिर्जापुर गांव में एक घर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जांच एजेंसियों को कुछ संदिग्ध कॉल रिकॉर्डिंग के इनपुट मिले थे। कार्रवाई के बाद, एनआईए टीम किशनगंज सर्किट हाउस पहुंची। एनआईए ने अभी तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

किशनगंज: एनआईए की टीम पहुंची किशनगंज

किशनगंज से राजेश की रिपोर्ट एनआई की टीम शुक्रवार को किशनगंज पहुंची। एनआई की टीम किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के मिर्जापुर गांव में पहुंची। जहां एक घर में तलाशी की बात कही जा रही है। टीम ने तड़के शुक्रवार की 4 बजे सुबह एक घर में तलाशी अभियान चलाया। बताया जाता है की एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई के बाद टीम किशनगंज सर्किट हाउस पहुंची। एनआई की टीम एक संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि एजेंसी को कुछ इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि एनआईए की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

एनआई के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे थे। बताया जाता है की पोठिया थाना क्षेत्र में एक घर में तलाशी के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। एहतियातन सुरक्षा के मद्देनजर एनआईए टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद थी। जांच एजेंसियों ने एक घर के अंदर कई तलाशी ली और कुछ दस्तावेजों व इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के खिलाफ किस मामले में जांच की जा रही है, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि इस कार्रवाई से क्षेत्र में दिनभर चर्चाएं होती रही। अब एनआईए की जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। अचानक बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों के पहुंचने से पूरे गांव में चर्चाएं होती रही। एनआईए ने घर और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की। बताया जाता है की जांच एजेंसियों को कुछ संदिग्ध कॉल रिकॉर्डिंग और बातचीत से जुड़े इनपुट मिले थे, जिनके सत्यापन के लिए यह कार्रवाई की गई। हालांकि इस संबंध में किसी भी एनआईए की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के कारण एनआईए के द्वारा की जा रही जांच का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।