ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरदस दिन प्रशासन की होगी अग्निपरीक्षा

दस दिन प्रशासन की होगी अग्निपरीक्षा

जिला और पुलिस प्रशासन के लिए अगला 10 दिन चुनौतियों से भरा होगा। सबसे बड़ी चुनौती विधि व्यवस्था को बहाल रखने की है। जिला और पुलिस प्रशासन 10 दिनों के दौरान होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ...

दस दिन प्रशासन की होगी अग्निपरीक्षा
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरWed, 17 Jan 2018 01:46 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला और पुलिस प्रशासन के लिए अगला 10 दिन चुनौतियों से भरा होगा। सबसे बड़ी चुनौती विधि व्यवस्था को बहाल रखने की है। जिला और पुलिस प्रशासन 10 दिनों के दौरान होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा हुआ है।

जिला प्रशासन ने सारी ताकत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनाने में झोंक दी है। मुख्यालय के अलावा प्रखंड और अंचल स्तर के अधिकतर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सीएम के कार्यक्रम में कर दी गयी है। 163 मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है। इसके अलावा जिला स्तर के अधिकारियों को कार्यक्रम में विभिन्न स्थलों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। यही हाल पुलिस महकमे का भी है। अधिकतर थानों के पुलिस पदाधिकारी और जवानों को तैनात किया गया है।

सीएम कार्यक्रम के अलावा दी भागलपुर सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल का चुनाव, मानव शृंखला, सरस्वती पूजा, सरस्वती प्रतिमा विसर्जन और गणतंत्र दिवस को सफल बनाने के लिए भी प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी होगी। गणतंत्र दिवस को को छोड़ सभी कार्यक्रमों को लेकर संयुक्त आदेश जारी किया गया है। हर कार्यक्रम में काफी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गयी है। पिछले 15 दिनों से प्रशासन में अन्य कामों को छोड़ कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बैठकों का दौर चलता रहा।

10 दिनों के अंदर होने वाले कार्यक्रम

17 जनवरी - मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

18 जनवरी - को ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल का मतदान और मतगणना

21 जनवरी - मानव शृंखला

22 जनवरी- सरस्वती पूजा

23 और 24 जनवरी - प्रतिमा विसर्जन

26 जनवरी - गणतंत्र दिवस

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें