नवविवाहिता लापता, केस दर्ज
भागलपुर, वरीय संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल से नवविवाहिता लापता हो गयी है।...
भागलपुर, वरीय संवाददाता
बरारी थाना क्षेत्र के सुरखीकल से नवविवाहिता लापता हो गयी है। इसे लेकर उसके भाई ने बरारी थाना में केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि उसकी बहन की शादी 16 मई को हुई थी। कुछ ही दिनों पहले उसकी बहन ससुराल से यहां आयी थी। 13 जून को उसकी बहन घर से कुछ जरूरी काम बोलकर घर से निकली पर उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसके दोनों मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहे थे। कई जगह पर खोज की गयी पर उसका पता नहीं चल सका। उसका कहना है कि फतेहपुर मुरारपुर का रहने वाला पंकज कुमार मंडल उसकी बहन से घंटों फोन पर बात किया करता था। उसने बहन को भगाने में पंकज का साथ देने का आरोप उसी गांव के अमरजीत कुमार पर भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।