Bhagalpur News: कटिहार : विनोदपुर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच की मांग

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: कटिहार के नगर थाना क्षेत्र में एमजेआर हॉस्पिटल के पास एक डस्टबिन में नवजात बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bhagalpur News: कटिहार : विनोदपुर में डस्टबिन से नवजात का शव मिलने से सनसनी, जांच की मांग

Bhagalpur News: कटिहार से चन्दन कुमार की रिपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के विनोदपुर स्थित एमजेआर हॉस्पिटल के समीप सोमवार देर रात डस्टबिन में एक नवजात बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। नवजात का शव मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डस्टबिन में नवजात का शव पड़े होने की सूचना मिलते ही लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।