अररिया : हल्की धूप व कनकनी के बीच पिकनिट स्पॉट पर उमड़े सैलानी
अररिया में नववर्ष के मौके पर पिकनिक स्पॉट्स पर सैलानियों की भीड़ उमड़ी। बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने आनंद लिया। कुसियारगांव जैव विविधता पार्क में भीड़ देखी गई, जहां लोग पिकनिक का लुत्फ उठाते रहे। पार्क में सुरक्षा के लिए पुलिस और वन विभाग के कर्मी तैनात रहे। भक्तों ने मंदिरों में पूजा-अर्जना की।

अररिया, वरीय संवाददाता। हल्की धूप व कनकनी के बीच गुरूवार को शहर के विभिन्न पिकनिट स्पॉट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें बच्चों, महिलाओं व युवाओं की अच्छी भागीदारी रही। सच कहें तो मौसम ने भी इन सैलानियों का भरपुर साथ दिया। सुबह नौ बजे के बाद ही हल्की धूप निकल आई। हालांकि कनकनी बरकरार थी। कुल मिलाकर नववर्ष पर गुरूवार को अररिया जिला जश्न में डूबा रहा। अररिया शहर से महज 10 किमी दूर कुसियारगांव जैव विविधता पार्क में दोपहर बाद भीड़ देखने लायक थी। युवाओं व बच्चों ने अपने-अपने पसंदीदा स्थानों पर पिकनिक का लुत्फ उठाया। युवाओं की कई टोली तो बुधवार की रात से ही नेपाल व बंगाल के रमणीक स्थानों की ओर कूच कर गये थे।
हालांकि बड़ी संख्या में लोग कुसियारगांव जैव विविधता पार्क सहित अन्य स्पॉट पर सपरिवार पिकनिक का आनंद लिया। कुसियारगांव जैव विविधता पार्क में तो पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा सहित अन्य जिले के लोग भी पहुंचे थे। यहां बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। गीत संगीत का दौर चला। बच्चियों ने डांस कर खुशी जाहिर की। इधर हुड़दंगबाजियों से निबटने के लिए पुलिस टीम मुस्तैद दिखी। इसका मॉनीटरिंग खुद पुलिस अधिकारी कर रहे थे। वहीं वन विभाग के रेंजर राधेश्याम राय भी अपने अधीनस्थ कर्मियों के साथ जैव विविधता पार्क में सक्रिय दिखे। सुरक्षा को देखते हुए पार्क को सीसीटीवी से लैस किया गया था। छह काउंटर बनाये गये थे। शहर के त्रिशुलिया घाट, मार्केटिंग यार्ड समेत विभिन्न मोहल्लों व अन्य पिकनिक स्पॉटों पर सुबह से ही बच्चों की भीड़ लगी रही। इस बार चिल्ड्रेन पार्क भी भलीभांति साफ थी। झाड़ियां व पेड़ों की टहनिया काटकर पहले ही हटा दी गयी थी। इससे पहले महिलाओं व बच्चों की टोली विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्जना की। हालांकि यह दौर शाम तक रहा। शहर के मां खडगेश्वरी मंदिर, बाबा खडगेश्वर बाबा में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। मदनपुर के ऐतिहासिक मदनेश्वर शिव मंदिर, कुर्साकांटा के सुन्दरी स्थित सुंदरनाथ धाम, बसेटी के शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। बच्चों ने बुजुर्गों का चरण स्पर्श कर उनके आशीर्वाद लिया। कुसियारंगांव जैव विविधता में अररिया के अलावा दूसरे जिले के भी सैलानी पहुंचे थे। पूर्णिया से कुसियारंगांव जैव विविधता पार्क पहुंचे मो सज्जाद आलम, जाहिद, नुजहत प्रवीण, मो आफाक अहमद, कामरान, डॉ. आशिफ नवाज आदि ने कहा कि यहां की छटा देख खुश हो गई। कहा कि सचमुच यह ग्रेट पिकनिक स्पॉट है। वहीं फारबिसगंज के प्रेम कुमार, ऋषभ कुमार, रानीगंज के प्रिंस कुमार, रोमी कुमारी, कन्याणी, कुर्साकांटा के उमेश कुमार, पूनम देवी व स्थानीय करण कुमार राम व मुनी देवी आदि ने बताया कि केंटिन खुला मिलने से उन्हें काफी सहुलियत हुई । कई अन्य लोगों ने कहा इसे और सुंदर बनना चाहिए। एसआई विंदेश्वरी प्रसाद कुमार मंडल भी सक्रिय नजर आए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




