लखीसराय: किऊल को दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेन की सौगात, रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

लखीसराय के यात्रियों के लिए एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन, रक्सौल से तिरुपति के बीच शुरू की गई है। यह ट्रेन बिहार की पहली होगी, जो नेपाल सीमा से सीधे आंध्र प्रदेश के धार्मिक स्थल तिरुपति तक जाएगी। इससे यात्रियों को दक्षिण भारत जाने में सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

लखीसराय: किऊल को दक्षिण भारत के लिए नई ट्रेन की सौगात, रक्सौल-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू

लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों को अब नई सौगात मिली है। रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (17433/17434) को स्थायी रूप से शुरू कर दिया गया है, जिससे किऊल सहित लखीसराय और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन बिहार की पहली ऐसी ट्रेन होगी, जो नेपाल सीमा के पास स्थित रक्सौल स्टेशन से सीधे आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तिरुपति तक जाएगी। इससे पहले इस रूट पर 07051/52 नंबर की स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही थी, जिसे अब नियमित साप्ताहिक एक्सप्रेस के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है।

नई ट्रेन के संचालन से किऊल, लखीसराय और पूर्वी बिहार के हजारों यात्रियों को दक्षिण भारत जाने में काफी सुविधा होगी। अभी तक इस दिशा में ट्रेनों की कमी के कारण यात्रियों को भारी भीड़ और असुविधा का सामना करना पड़ता था, खासकर तिरुपति जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल के लिए। रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस कई महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इनमें सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, धनबाद, बोकारो, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, काजीपेट, सिकंदराबाद और रायचूर प्रमुख हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि बिहार और दक्षिण भारत के बीच आवागमन भी और सुलभ हो जाएगा। यात्रियों में इस नई सेवा को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।