Bhagalpur News: पूर्णिया: पूर्णया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन सेवा शुरू

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी है। ट्रेन सुबह 9:10 बजे रवाना हुई और शाम 5:45 बजे पहुंचेगी। स्थानीय लोगों ने ट्रेन को गमछा एवं मिठाई देकर स्वागत किया। इस सेवा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यवसायियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।

Bhagalpur News: पूर्णिया: पूर्णया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन सेवा शुरू

Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच ट्रेन संख्या 03215 का परिचालन शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों में खुशी है। ट्रेन मंगलवार सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पाटलिपुत्र के लिए रवाना हुई और शाम 5:45 बजे पाटलिपुत्र पहुंचने का समय है। ट्रेन के रवाना होने के दौरान स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।

यात्रियों का स्वागत

स्टेशन मास्टर सुजीत शरण सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद सांसद समर्थकों ने रेल चालक एवं अन्य रेल कर्मियों को गमछा एवं मिठाई खिलाकर नयी ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया। पहले दिन पूर्णिया कोर्ट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में करीब 60 यात्री सवार हुए। इससे रेलवे को लगभग दो हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। नई रेल सेवा शुरू होने से पूर्णिया और आसपास के इलाकों के लोगों को पाटलिपुत्र तक आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। खासकर विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, मरीजों, व्यवसायियों तथा आम यात्रियों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों का कहना है कि पाटलिपुत्र पहुंचने वाली यह सेवा आगे पटना सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तक आवागमन को आसान बनाने में मददगार होगी। इससे समय और यात्रा संबंधी परेशानी कम होने की उम्मीद है। उद्घाटन के दौरान सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के समर्थक ब्रज किशोर भारती, संजय सिंह, बैस खान, सूडडु यादव, बीरेंद्र उरांव, उमेश लाल लकड़ा, बिक्रम तिर्की, अजय उरांव, ललन, सुमित, सोनु, आलोक, शंकर सहनी, जावेद, कौशल यादव, अरुण यादव, सुनिल कुमार मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦ट्रेन कब रवाना हुई?−
ट्रेन मंगलवार सुबह 9:10 बजे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से रवाना हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsभागलपुरBhagalpur News: पूर्णिया: पूर्णया कोर्ट से पाटलिपुत्र के लिए ट्रेन सेवा शुरू