Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNew Professor In-Charge Appointed at Sabour College Dr Ashok Kumar Jha

डॉ. अशोक झा बने सबौर कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज
संक्षेप:
भागलपुर के सबौर कॉलेज में नए प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार झा नियुक्त किए गए हैं। वे वर्तमान इंचार्ज डॉ. नाज परवीन की जगह लेंगे। डॉ. झा फिजिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कुलपति प्रो. बिमलेंदु...
Sep 13, 2025 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता टीएमबीयू के अंगीभूत कॉलेज सबौर कॉलेज, सबौर के नए प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार झा होंगे। वे वहां की वर्तमान इंचार्ज डॉ. नाज परवीन की जगह लेंगे। वे कॉलेज में ही फिजिक्स विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर हैं। कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। दरअसल, डॉ. झा ने वरीयता का दावा करते हुए राजभवन को भी शिकायत भेजी थी। इस संबंध में राजभवन ने भी विवि से कई बार जवाब मांगा था।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




