मुंगेर : प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय को मिला नया प्राचार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

हवेली खड़गपुर के प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में शरद जैन ने नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभाली। महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई।

मुंगेर : प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय को मिला नया प्राचार्य

हवेली खड़गपुर से दुर्गेश कुमार सिंह की रिपोर्ट.... नगर के संत टोला स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में शुक्रवार को नए प्राचार्य के रूप में शरद जैन ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व प्राचार्य मनोज कुमार के स्थानांतरण के बाद उन्होंने यह पदभार ग्रहण किया। शरद जैन मोतिहारी डायट से स्थानांतरित होकर हवेली खड़गपुर में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्याताओं एवं कर्मचारियों ने नए प्राचार्य शरद जैन का बुके एवं अंगवस्त्र देकर गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान व्याख्याताओं ने नए प्राचार्य से शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा संस्थान के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई।

इस मौके पर डा.विभूति कुमार, अविनाश चंद्र ठाकुर, रविन्द्र कुमार, अनीता कुमारी, वंदना कुमारी, प्रदीप मिश्रा महाविद्यालय के सभी व्याख्याता एवं कर्मी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।