पूर्णिया: सहयोग शिविर आज : प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव लेंगे जायजा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया जिला को नया प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव

पूर्णिया: सहयोग शिविर आज : प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव लेंगे जायजा

पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट पूर्णिया जिला को नया प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव मिल गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा को पूर्णिया जिले के कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष-सह-प्रभारी मंत्री नियुक्त करने के अलावा आईएएस अधिकारी कार्तिकेय धनजी को प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर के दिन प्रभारी सचिव और प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न शिविरों का भौतिक निरीक्षण एवं जायजा लिया जाएगा। सोमवार को उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी डीएम अंजनि कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। सहयोग शिविर के कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 19 मई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के लिए संबंधित नागरिक द्वारा जमा किये गये आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन आज ही सुनिश्चित करें।

इस दिन प्रभारी मंत्री और प्रभारी सचिव भी आएंगे, इसलिए प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित करें। सहयोग शिविर स्थल पर आम नागरिकों को सम्मान के साथ बैठने, पेयजल तथा सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।