Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNew Maternity Training Institute Opens in Bhagalpur to Enhance Safe Deliveries
मायागंज अस्पताल में खुलेगा एमएलसीयू, नार्मल डिलेवरी को दिया जाएगा बढ़ावा

मायागंज अस्पताल में खुलेगा एमएलसीयू, नार्मल डिलेवरी को दिया जाएगा बढ़ावा

संक्षेप:

मिडवाइफरी प्रोग्राम को लेकर आयोजित हुआ ओरिएंटेशन प्रोग्राम बर्धा से मिडवाइफरी में दक्ष छह स्टेट

Dec 31, 2025 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कॉलेज में आगामी पांच जनवरी से शुरू हो रहा एमएमटीआई (स्टेट मिडवाइफरी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) सुरक्षित प्रसव एवं मातृत्व दर को कम करने की दिशा में महती भूमिका निभाएगा। आगामी दिनों में मायागंज अस्पताल में एमएलसीयू (मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट) खोला जाएगा। वहीं एमएमटीआई में ट्रेनिंग लेने वाली नर्स जब मिडवाइफरी में दक्ष हो जाएंगी तो उन्हें एमएलसीयू में तैनात किया जाएगा। डॉ. दुबे, मंगलवार को स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग में मिडवाइफरी प्रोग्राम को लेकर आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर यूनाइटेड नेशन्स पापुलेशन फंड के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी रिशु प्रकाश ने बताया कि यहां पर बर्धा से मिडवाइफरी में दक्ष छह स्टेट मिडवाइफरी एजुकेटर की तैनाती की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहीं लोग मायागंज अस्पताल में खुलने वाले एमएलसीयू में तैनात होंगी। जहां ये हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली प्रसूताओं को विभाग की स्त्री एवं प्रसव रोग विशेषज्ञ के पास रेफर करेंगी तो वहीं ये सामान्य प्रसव हो सके, इसके लिए हर संभव प्रयास करेंगी। वहीं मातृत्व स्वास्थ्य बिहार के राज्य सलाहकार तुषार कांत उपाध्याय ने बताया कि पांच जनवरी से एसएमटीआई में 30 नर्सों के लिए एनपीएम (नर्स प्रेक्टिशनर मिडवाइफ) शुरू होगा, जो कि एक साल तक चलेगा। इसी बीच उनकी तैनाती मायागंज अस्पताल के स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग के लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर व एंटीनेटल केयर यूनिट में होगी। जहां पर ये मिडवाइफरी का प्रैक्टिकल कर खुद को मिडवाइफरी में पारंगत हो सकेंगी। वहीं स्त्री एवं प्रसव रोग विभाग की प्रोफेसर एंड हेड डॉ. अनुपमा सिन्हा ने एमएलसीयू व एनपीएम पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रिम्पी दुग्गड़, डॉ. अर्चना झा, मायागंज अस्पताल के हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता आदि की मौजूदगी रही। डॉ. अमित आनंद की मनोरोग विभाग में हुई तैनाती भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बतौर सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी तैनात हुए डॉ. अमित आनंद ने मंगलवार को अपना योगदान दे दिया। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने बताया कि डॉ. अमित आनंद ने अस्पताल में योगदान अपना समर्पित किया तो उनकी तैनाती मनोरोग विभाग में की गई है। यहां पर वे मनोरोग की ओपीडी में मनोरोगियों का इलाज करेंगे। गौरतलब हो कि बीते 27 दिसंबर को बिहार सरकार के विशेष सचिव हिमांशु शर्मा द्वारा जारी अधिसूचना में डॉ. अमित आनंद की तैनाती मायागंज अस्पताल में बतौर सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में की गई थी।