Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNew Leadership Elected in Bhagalpur Municipal Councillor Association for City Development
अनिल बने पार्षद संघ के अध्यक्ष और मोंटी उपाध्यक्ष

अनिल बने पार्षद संघ के अध्यक्ष और मोंटी उपाध्यक्ष

संक्षेप:

निगम के पार्षद भवन में हुआ चुनाव, गठित हुई पार्षद संघ की कार्यकारिणी मेयर, नगर

Tue, 31 Dec 2024 01:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर, वरीय संवाददाता। अनिल पासवान पार्षद संघ के अध्यक्ष और अश्वनी जोशी मोंटी उपाध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा पार्षद संघ की कार्यसमिति गठित हुई। पार्षद संघ के गठन का उद्देश्य नगर निगम में किसी भी तरह के विवाद से लेकर विकास के मुद्दे पर मेयर, नगर आयुक्त, पार्षद और कर्मचारियों के बीच सेतु के रूप में काम करेगा और सामंजस्य बिठाकर शहर के विकास के लिए कार्य करेगा। सोमवार को नगर निगम के पार्षद भवन में पार्षद संघ का चुनाव हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अनिल पासवान को अध्यक्ष चुना गया। वहीं, अश्वनी जोशी मोंटी और जाबिर अंसारी को उपाध्यक्ष, शांडिल्य नंदिकेश को महासचिव, पंकज गुप्ता और रूपा देवी को सचिव, नुसरत को कोषाध्यक्ष, अमृता राज व गोविंद बनर्जी को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी चुना गया। पार्षद संघ का चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव पदाधिकारी स्थायी समिति सदस्य संजय सिन्हा, रंजीत मंडल, मनीष कुमार की निगरानी में कराया गया और इस तरह से पार्षद संघ का गठन हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इधर, इस चुनाव में उपस्थित सभी स्थायी समिति सदस्य को परामर्शी में रखा गया है। पार्षद भवन में उपस्थित पार्षदों ने संघ के सभी नवमनोनीत पदाधिकारी को 51 किलो का माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। चुनाव कार्य को सफल बनाने में 40 पार्षद उपस्थित रहे, जो पार्षद शहर से बाहर थे उनसे चुनाव समिति ने कॉल कर सहमति ले ली थी। मौके पर वार्ड नंबर एक की पार्षद प्रीति देवी, वार्ड 26 की पार्षद प्रीति देवी, मीरा राय, बबिता देवी, कहकशा, मनोज पासवान, कुमकुम, अभिषेक आनंद, कुसमा देवी, अफसाना, विलिमा, अमित कुमार ट्विंकल, सरयुग साह, कुमारी कल्पना, निकेश कुमार, प्रतिनिधि शशि मोदी, सोनू खान, दीपक साह, प्रवेज आजम, सीमू खान आदि मौजूद रहे।

नई जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभाएंगे : अनिल

पार्षद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि आज ही के दिन दो साल पहले शहर की जनता ने हमलोगों को पार्षद पद की जिम्मेदारी दी थी। आज फिर एक नयी जिम्मेदारी मिली है। पार्षद संघ शहर के विकास के लिए कृतसंकल्प है और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करेगा। पार्षद संघ का उद्देश्य शहर के विकास के जो भी अवरोधक होंगे, उनके विरोध में खड़ा होने के साथ ही जरूरत पड़ने पर शहर और वार्ड के विकास के लिए अपनी बात को पटना तक पहुंचाएंगे। विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतरे, इसके लिए प्रयास किया जायेगा।