Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNew GST Rates Boost Crowds in Automobile and Electronics Showrooms
जीएसटी दर घटने के बाद ऑटोमोबाइल शोरूम में बढ़ी भीड़
भागलपुर में सोमवार से लागू नई जीएसटी दरों के बाद ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रोनिक अप्लायंस के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। शोरूम्स ने आकर्षक ऑफरों के साथ बैनर लगाए हैं। विश्वकर्मा पूजा के दौरान...
Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरMon, 22 Sep 2025 12:46 PM

भागलपुर। सोमवार से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों में आम आदमी को मिली राहत के बाद ऑटोमोबाइल से लेकर इलेक्ट्रोनिक अप्लायंस के शोरूम में लोगों की भीड़ बढ़ी हुई दिखी। सभी ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रोनिक शोरूम की ओर से नए जीएसटी दरों के अनुसार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर आकर्षक ऑफरों के साथ बैनर और होर्डिंग लगाया था। ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आकर्षित हो सकें। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा में जीएसटी दरों में आए रेगुलेशन के बाद वाहनों की बिक्री में आई कमी इस दुर्गा पूजा में ही पूरी हो जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




