निर्देश : सभी पत्रों की प्रतिलिपि डीएम को न भेजें

Feb 10, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

प्रभारी पदाधिकारी ने कहा, जिसमें जरूरत हो, सिर्फ उसे ही भेजें भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सभी

निर्देश : सभी पत्रों की प्रतिलिपि डीएम को न भेजें

भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सभी पत्रों की प्रतिलिपि डीएम को भेजने की परिपाटी पर रोक लगाई गई है। प्रभारी पदाधिकारी सुधीर कुमार ने सभी कार्यालय प्रधान को इस बाबत पत्र लिखकर मना किया है। इससे महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों के निष्पादन में दिक्कत होती है। प्रधानों को कहा गया है प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि विभिन्न कार्यालयों द्वारा सामान्य प्रकार के पत्रों को जिलाधिकारी को अनावश्यक रूप से पत्र या प्रतिलिपि दिया जा रहा है। जो मितव्ययिता के सिद्धांत के विरुद्ध है एवं अनावश्यक पत्राचार और समय बर्बाद करता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इस संबंध में जिलास्तरीय बैठक में भी पत्र-व्यवहार के स्पष्ट निर्देश दिए जा चुके हैं।

इसलिए अब से वैसे महत्वपूर्ण मामले, जिसमें जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई किये जाने या निर्देश प्राप्त किये जाने की आवश्यकता हो, सिर्फ उन्हीं मामलों में जिलाधिकारी को पत्र की प्रतिलिपि दी जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।