Bhagalpur News: भागलपुर के नये डीडीसी पहुंचे, संभाला पदभार

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: भागलपुर में रवि राकेश ने सोमवार को नए उप विकास आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पिछले एक माह से यह पद रिक्त था। वे आवास योजना के लंबित आवेदन, मनरेगा योजना के क्रियान्वयन और बाढ़ से प्रभावितों की सहायता पर ध्यान केंद्रित करेंगे। श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों को सुविधाएं प्रदान करना भी उनकी प्राथमिकता है।

Bhagalpur News: भागलपुर के नये डीडीसी पहुंचे, संभाला पदभार

Bhagalpur News: वीडियो भागलपुर के लिए नये उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में पदस्थापित किए गए रवि राकेश ने सोमवार को योगदान दे दिया। यहां करीब एक माह से डीडीसी का स्थायी पद रिक्त था। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने कार्यालय कार्य संचालन के लिए एडीएम (राजस्व) दिनेश राम को प्रभारी के रूप में काम करने की शक्ति प्रदान की थी। नये डीडीसी ने बताया कि आवास योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन कराना, गुणवत्ता पूर्ण आवास बनाना और मनरेगा (बीजी-रामजी) योजना को धरातल पर लाने का काम करेंगे। बाढ़ की समस्याओं का समाधान और प्रभावितों को मदद पहुंचाना भी प्राथमिकता में है।

श्रावणी मेला नजदीक है, ऐसे में कांवरियों को सुविधा प्रदान करना उनके कार्य का हिस्सा होगा। पदभार संभालने के दौरान एनईपी डायरेक्टर अमर मिश्रा, डीआरडीए डायरेक्टर दुर्गा शंकर, डीएफएम अतुल भारती आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।