
लखीसराय : बीएमपी कैम्प बसुआचक के निकट नहरी पुलिया बना, लोगों को मिलेगी सुविधा
बसुआचक और महुलिया गांव को जोड़ने वाली नहरी पुलिया का निर्माण आरडब्लूडी द्वारा किया गया है। 28 लाख की लागत से तीन स्पेन का पुल बनकर तैयार हुआ है, जिससे मननपुर बाजार तक पहुंचना आसान हो गया है। पहले पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को कठिनाई होती थी, लेकिन अब नया पुल यातायात को सुगम बना रहा है।
चानन, निज संवादाता। बसुआचक से महुलिया गांव को जोड़ने वाली नहरी पुलिया का निर्माण आरडब्लूडी से कराया गया है। करीब 28 लाख की लागत से तीन स्पेन का पुल निर्माण किया गया है। पुल निर्माण होने से मननपुर बाजार आने के लिए यातायात सुगम हो गया है। पिछले साल ओवरलोड बालू ट्रक चढ़ने से नहरी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बिजली का खंभ्भा लगाकर आवागमन कर रहे थे जो जोखिम भरा था। लेकिन अब लोगों को बेहतर पुल मिल गया है। पहले अस्थाई पुलिया रहने से लोगों को मननपुर बाजार के साथ ही बसुआचक हॉल्ट जाने में दिक्कत होती थी।
पुलिया क्षतिग्रस्त रहने से बसुआचक कैंप में तैनात जवान को भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाने में दिक्कत होती है। निजी स्कूल के बच्चों को भी स्कूल वाहन से घर पहुंचाने में संग्रामपुर होकर महुलिया, मननपुर बस्ती, रेउटा, चुरामन बीघा आना पड़ता था, लेकिन अब सब दुरूस्त हो गया। महुलिया के केदार यादव, सुलेन्द्र यादव, शंभू यादव, बसुआचक के राजेश यादव, इन्द्रदेव यादव, प्रमोद यादव, सुधीर यादव आदि ने कहा कि नहरी पुलिया क्षतिग्रस्त रहने से महुलिया, मननपुर बस्ती आदि गांव जाने के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग नहीं बचा था। अब पुलिया निर्माण होने से यातायात सुगम हो गया है। स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह की पहल पर नहरी पुलिया की स्वीकृति सरकार द्वारा दी गई। क्षतिग्रस्त पुलिया को लेकर सांसद सह केन्दीय मंत्री ललन सिंह को लोकसभा चुनाव के वक्त अवगत कराया गया था। पुलिया निर्माण होने से पांच हजार से ज्यादा लोगों को सुलभ मार्ग मिल गया है। इधर, बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि बसुआचक के निकट नहरी पुलिया बनकर तैयार हो गया है। पुल निर्माण होने से लोगों को बसुआचक हॉल्ट के साथ ही मननपुर मार्केट आने में दिक्कत नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




