New Airport in Purnea Boosting Development in Bihar s Seemanchal किशनगंज : बिहार का सबसे लम्बा रनवे वाला एयरपोर्ट पूर्णिया में बना है, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNew Airport in Purnea Boosting Development in Bihar s Seemanchal

किशनगंज : बिहार का सबसे लम्बा रनवे वाला एयरपोर्ट पूर्णिया में बना है

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि पूर्णिया में बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन गया है, जहाँ बड़ी हवाई जहाज उतर सकेंगी। इसका उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरThu, 11 Sep 2025 06:05 PM
share Share
Follow Us on
किशनगंज : बिहार का सबसे लम्बा रनवे वाला एयरपोर्ट पूर्णिया में बना है

किशनगंज, एक संवाददाता। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह ने कहा है कि पूर्णिया में बिहार का सबसे बड़ा रनवे वाला एयरपोर्ट बना है और यहाँ बड़ी से बड़ी हवाई जहाज उतर सकती है। पूर्णिया में एयरपोर्ट बनने से सीमांचल सहित आसपास के इलाके में विकास को गति मिलेगी। एयरपोर्ट का उदघाटन 15 सितंबर को पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया जायेगा। जिसमें प्रधानमंत्री सिमांचल को कई सौगात देंगे। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह गुरुवार को दिगंबर जैन भवन में आयोजित एन डी ए की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये प्रधानमंत्री की सभा होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

लोगों को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की और कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है और प्रधानमंत्री को विदेशों में भी सम्मान के नजर से देखा जा रहा है। देश का कद विदेशों में ऊँचा करने का काम मोदी जी कर रहे हैं। वही जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राजयसभा सांसद संजय झा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट से 15 सितंबर से हवाई जहाज उड़ेगा, किसी ने कल्पना भी नहीं किया होगा। पूर्णिया एयरपोर्ट सबसे सक्सेस एयरपोर्ट बनने जा रहा है जो आने वाले दिनों में देश के अलावे कंट्री के लिए भी यहाँ से जहाज उड़ेगा। उन्होंने भी कहा कि इतना बड़ा काम सीमांचल में होने जा रहा है लेकिन वोट के समय लोग एनडीए को भूल कैसे जाते हैं। बिहार में सड़क, बिजली के क्षेत्र में बेहतरकाम हो रहे है। उन्होंने भी सभी को 15 सितंबर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अपील की। कार्यक्रम को बिहार सरकार के मंत्री लेशी सिंह ने भी सम्बोधित किया और कहा कि बिहार में विकास की बयार बह रही है। शिक्षा, रोजगार सहित अन्य क्षेत्रो में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। खाद्य आयोग के अध्यक्ष प्रहलाद सरकार ने कहा कि चमकता बिहार और विकसित बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बना है। एन डी ए की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने किया, जबकि मंच संचालन जदयू के वरिष्ठ नेता प्रो बुलंद अख्तर हाशमी कर रहे थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री नौशाद आलम, ठकुरागंज के पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, गोपाल अग्रवाल, नप अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, सुशांत गोप, अलसंख्यक आयोग के सदस्य शिशिर दास, जदयू जिलाध्यक्ष फिरोज अंजुम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष फैसल अहमद, पंकज साहा मानु, लोजपा जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान, मो कलीमुद्दीन, डॉ आमिर मिन्हाज, रियाज अहमद, कमाल अंजुम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।