New Agricultural Officer Takes Charge in Singheshwar Amid Welcoming Ceremony विदाई और पदभार ग्रहण समारोह मनाया गया, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNew Agricultural Officer Takes Charge in Singheshwar Amid Welcoming Ceremony

विदाई और पदभार ग्रहण समारोह मनाया गया

सिंहेश्वर में प्रखंड कृषि कार्यालय में नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी शुभम कुमार का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पूर्व पदाधिकारी विनोद कुमार ने उन्हें पदभार सौंपा। शुभम कुमार ने किसानों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरFri, 12 Sep 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
विदाई और पदभार ग्रहण समारोह मनाया गया

सिंहेश्वर, निज संवाददाता । प्रखंड कृषि कार्यालय सिंहेश्वर में नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी और पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी के पदभार ग्रहण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उर्वरक संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार भगत के द्वारा किया गया। मौके पर विनोद कुमार पूर्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने शुभम कुमार नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को सिंहेश्वर का पदभार सौंपा। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। नवपदस्थापित प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने कहा की कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे सभी योजनाओं व अभियानों को किसानों तक पहुंचना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। किसानों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन किया जाएगा।

क्षेत्र के किसानों को समय से खाद मिले सके इसका हर संभव प्रयास किया जाएगा। नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर विभाग के सभी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी साथ ही उसके समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में कृषि समन्वयक रजनीश सिंह, अमित कुमार, बीटीएम देवकी रानी, एटीएम अमृतेश कुमार, अमरेश कुमार, प्राची आनंद, लेखापाल मो० मुमताज, किसान सलाहकार श्री मनोज कुमार, ललन कुमार, प्रवीण कुमार राम, अश्वनी कुमार पाठक व अन्य कृषि कर्मी एवं उर्वरक विक्रेता सहदेव यादव, ओमप्रकाश चौधरी, रमेश गुप्ता, शंकर अग्रवाल, रमेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, गौतम खंडेवाल समेत सभी उर्वरक बीज विक्रेता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।