Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNepal Police Seizes 317 kg of Marijuana in Dharan Bordering India
अररिया : 317 किलो गांजा बरामद , दो बाइक भी जब्त

अररिया : 317 किलो गांजा बरामद , दो बाइक भी जब्त

संक्षेप: जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिला अंतर्गत धरान महानगरपालिका वार्ड 4

Mon, 17 Nov 2025 04:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नेपाल के सीमावर्ती सुनसरी जिला अंतर्गत धरान महानगरपालिका वार्ड 4 और 17 में लावारिस अवस्था में 317 किलो गांजा नेपाल पुलिस बरामद किया है । कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी अनुसार इलाका प्रहरी कार्यालय धरान और भेड़ेंटार तथा कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर के प्रादेशिक अनुसंधान समूह की संयुक्त जांच में ये गांजा बरामद हुई है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार धरान वार्ड 4 स्थित कोशी लोकमार्ग में जांच के क्रम में सड़क के किनारे लावारिश अवस्था में खड़े दो बाइक में लोड 49 किलो और धरान वार्ड 17 स्थित जंगल में छुपाकर रखे बोरा में पैक 268 किलो गांजा बरामद हुई हैं ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने दोनों बाइक जब्त कर लिया है। इसके साथ ही गांजा का अवैध कारोबार में संलग्न धंधेबाज की तलाश कर रही है। बताया गया कि इस संबंध में पुलिस आगे की कारवाई कर रही है ।