Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNepal Minor Escapes from Rehabilitation Center Foiled by Border Security Forces
किशनगंज : नेपाल में हाल ही में भड़के सामाजिक और राजनीतिक प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई

किशनगंज : नेपाल में हाल ही में भड़के सामाजिक और राजनीतिक प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई

संक्षेप:

नेपाल में हाल ही में हुए प्रदर्शनों के बीच, विराटनगर के एक बाल सुधार गृह से एक नाबालिग कैदी भाग निकला। उसने भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की, लेकिन सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल और पुलिस...

Sep 11, 2025 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

दिघलबैंक, एक संवाददाता । नेपाल में हाल ही में भड़के सामाजिक और राजनीतिक प्रदर्शनों के बीच सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। इसी अशांति का फायदा उठाकर विराटनगर स्थित बाल सुधार गश्रह से एक नाबालिग कैदी फरार हो गया, जो भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसकी यह कोशिश भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की 12वीं वाहिनी के बी कंपनी पैंकटोला के जवानों तथा टेढ़ागाछ पुलिस द्वारा नाकाम कर दी गई है।घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है, जब सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर संयुक्त रूप से सुमा पर गश्ती दे रहे एसएसबी जवानों तथा पुलिस बल ने सतर्कता बरतते हुए तलाशी अभियान चलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान एक किशोर को सीमा पार करते हुए पकड़ लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने नेपाल के एक बाल सुधार गृह से बुधवार के सुबह करीब पौने दश भजे भागने की बात कबूल की।जिसके बाद वह ई रिक्शा और पैदल चलता हुआ टेढ़ागाछ आमबारी के सीमा तक आ गया और रात करीब एक भजे सीमा पार करते हुए भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया ।लेकिन एसएसबी तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवक को बार्डर पीलर संख्या 154 से करीब 50 मीटर अंदर भारतीय सीमा क्षेत्र में पकर लिया ।एसएसबी के अधिकारियों के अनुसार सीमा पर पकरा गया नेपाली मूल का नाबालिग नेपाल में किसी चोरी के मामले में हिरासत में था। उसने भीड़ और उपद्रव का फायदा उठाकर सुधार गृह से भागने की कोशिश की और भारत में शरण लेने की योजना बना रहा था। सीमा पर तैनात बलों की सतर्कता के कारण उसकी योजना विफल रही।एसएसबी के एक अधिकारी ने बताया की हमारी प्राथमिकता सीमा की सुरक्षा और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को रोकना है। जवान पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य पर तैनात हैं। इस तरह की घटनाएं हमें और भी सतर्क बनाती हैं।