Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNepal Liquor Smuggler Arrested with 110 Bottles in Kurosakanta
अररिया: 110 नेपाली बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अररिया: 110 नेपाली बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

संक्षेप:

कुर्साकांटा में कुआड़ी पुलिस ने नेपाल से लाई गई 110 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर को पकड़ने के लिए पुलिस ने गश्त के दौरान जानकारी प्राप्त की। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो. जाहिद...

Oct 12, 2025 05:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुआड़ी पुलिस ने शनिवार की रात नेपाल से ला रहे 110 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानेदार प्रेम प्रकाश शर्मा ने बताया कि रात्रि गस्ती के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति नेपाल से शराब लेकर पहुंसी की ओर जा रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर पहुंसी की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही पहुंसी भलुआ नदी के निकारे पहुंचा तो एक व्यक्ति को सिर पर बोरा लेकर आते हुए देखा। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति बोरा फेंक कर भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उस व्यक्ति को पकड़ लिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बोरा की तलाशी लेने पर अलग अलग किस्म के 110 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। प्रत्येक बोतल में तीन सौ एमएएल अर्थात 33 लीटर शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार कारोबारी मो. जाहिद लैलोखर वार्ड संख्या आठ का रहने वाला बताया जाता है। थानेदार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कारोबारी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।