Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNepal Curfew Lifted Kunouli Market Bustles with Activity Amid Festive Shopping
सुपौल: नेपाल में कर्फ्यू हटते ही कुनौली बाजार में लौटी रौनक

सुपौल: नेपाल में कर्फ्यू हटते ही कुनौली बाजार में लौटी रौनक

संक्षेप:

नेपाल में कर्फ्यू हटने के बाद कुनौली बाजार में रौनक लौट आई है। नेपाली लोग जितिया पर्व के लिए सामान खरीदने के लिए उमड़ रहे हैं। सीमा खुलने के कारण बाजार में भीड़ बढ़ गई है। कपड़ा, सोना-चांदी और खाद्य...

Sun, 14 Sep 2025 05:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

कुनौली, निज प्रतिनिधि। नेपाल में कर्फ्यू व निषेधाज्ञा हटते ही कुनौली बाजार की रौनक बढ़ने लगी हैं। रविवार को कुनौली बाजार में नेपाली लोगों की रोजमर्रा की सामग्री खरीदने के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। नेपाल में हाल ही के दिनों में हुए उपद्रव के मद्देनजर एसएसबी ने इंडो-नेपाल की खुली सीमा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया था । शनिवार को सीमा खुलते ही जितिया पर्व के समान की खरीददारी करने के लिए नेपाल की लोगो की भीड़ सीमावर्ती कुनौली बाजार में लग गई । सभी दुकानों की रौनक बढ़ गई है। जितिया पर्व को लेकर इन दिनों ग्राहकों की अधिक भीड़ कपड़ा, सोना-चांदी, खाद्य सामाग्री, फल एवं वर्तन के दुकानों पर देखने को मील रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीमावर्ती कुनौली बाजार में हर तरफ लोगों की भीड़ है। महिला-पुरुष दुकानों पर बैठक कर सामानों की खरीदारी करते हुए नजर आए। बीओआई बैंक के समीप में एक कपड़ा दुकान पर सामानों की खरीदारी कर रहे नेपाल सप्तरी जिला राखी थापा व सीता खनाल ने बताया कि जितिया पर्व को लेकर परेशानी बढ़ गया था बॉर्डर बंद था लेकिन शनिवार को कर्फ्यू हटाने के बाद आज बाजार आई हूं पूजा की समान खरीदने के लिए। वहीं पाया किनारे के कुंदन की वर्तन की दुकान में खरीदारी के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा थी। राजविराज के दीपेंद्र कुमार,रवि प्रकाश ने बताया कि दुर्गा पूजा नजदीक हैं कलश खरीदने के लिए आए हैं। उधर हटिया पर आभूषण के दुकान पर जितिया की खरीदारी कर रही महिला सुनिता देवी, किरण देवी, आरती देवी व सोनी देवी ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं सोना के जितिया का लॉकेट खरीदने के लिए आई हूं । पांच मई को घर में लड़के की शादी है। इंडो नेपाल के सीमा पर स्थित कुनौली बाजारों में पूजा की समान खरीददारी के लिए जुट रही भीड़ से बाजारों में काफी रौनक बढ़ गई हैं ।कुनौली भंसार के पाया किनारे एसएसबी चेकपोस्ट पर जवानों के द्वारा जांच पड़ताल कर आने जाने दिया जा रहा था। वही एसएसबी कुनौली एसएसबी कैम्प के इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट जितेन्द्र कुमार झा ने बताया कि नेपाल में कर्फ्यू हटते ही बंद सीमा खुलने के बाद से नेपाली लोगों की भीड़ बढ़ी हैं। सीमा के आर-पार आने -जाने वाले को चेकपोस्ट जांच करने के बाद आवाजाही हो रही हैं।