मधेपुरा : सीएचसी में लचर व्यवस्था से मरीज परेशान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

आलमनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती जा रही है। एक मरीज ईसीजी कक्ष के बाहर जमीन पर पड़ा मिला, जबकि पास में बेड खाली थे। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिया जाएगा।

मधेपुरा : सीएचसी में लचर व्यवस्था से मरीज परेशान

आलमनगर (मधेपुरा) से राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट सीएचसी प्रबंधन की उदासीन रवैया से मरीज को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में में लापरवाही बरती जा रही है। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित ईसीजी कक्ष के मुख्य द्वार के सामने जमीन पर एक मरीज लेटा मिला। जबकि पास में मरीज के लिए लगाए गए बेड खाली पड़ा था। इतना ही नहीं प्रखंड क्षेत्र में संचालित एपीएचसी और एचएससी में बढ़ती लापरवाही का मामला सामने आने के बावजूद न तो जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी गंभीर हो रहे हैं और न हीं सीएचसी प्रबंधन के लोग बेहतर विधि-व्यवस्था के लिए सजग हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अगर सीएचसी में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाए तो कई अनियमितता सामने आएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार सीएचसी सहित विभिन्न एपीएचसी और एचएससी के बढ़ती लचर व्यवस्था पर कुछ भी बताना मुनासिब नहीं समझते हैं। एसडीएम पंकज कुमार घोष ने बताया कि सिविल सर्जन को आलमनगर में स्वास्थ्य सेवा बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।