भागलपुर : 40 दिन बाद भी नीरज हत्याकांड में पुलिस के हाथ नहीं लगे सुराग

Feb 06, 2026 12:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

भागलपुर में नीरज हत्याकांड को 40 दिन हो गए हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। नीरज का शव 28 दिसंबर को पानी की टंकी से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिले।

भागलपुर : 40 दिन बाद भी नीरज हत्याकांड में पुलिस के हाथ नहीं लगे सुराग

भागलपुर : 40 दिन बाद भी नीरज हत्याकांड में पुलिस के हाथ नहीं लगे सुराग भागलपुर। नीरज हत्याकांड में 40 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर सकी है। जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक में 28 दिसंबर को नीरज का शव पानी की टंकी से बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या करने की बात सामने आई थी। मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया था। कई जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। दो दर्जन लोगों से पूछताछ की गई पर हत्याकांड का खुलासा करने को लेकर कोई पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।