
ट्रेन की चपेट में आया मवेशी, घंटों बाधित रही ट्रेन
इंग्लिश चिचरौंन में चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा जीआरपी और रेलकर्मी पहुंचे
भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर गुरुवार की सुबह करीब 4:36 बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अकबरनगर के इंग्लिश चिचरौंन गांव के पास जयनगर–भागलपुर एक्सप्रेस के इंजन के आगे अचानक एक भैंस आ गयी। जिसके कारण भैस का मलबा इंजन में फंस गई। इस कारण ट्रेन डाउन लाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। हादसे के समय ट्रेन में हजारों यात्री सवार थे। रेल चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया। हालांकि, जब तक ट्रेन पूरी तरह थमी, तब तक भैंस ट्रेन के साथ कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। बताया गया कि चालक ने कई बार हॉर्न बजाया, लेकिन भैंस ट्रैक से नहीं हटी और ट्रेन की चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और रेल कर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेन में फंसी भैंस को बाहर निकाला गया और ट्रैक को साफ कराया गया। इस दौरान अप लाइन पर रेल परिचालन घंटों बाधित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। स्टेशन मास्टर देवेश कुमार ने बताया कि इंजन में भैंस का मलबा फंस जाने के कारण ट्रेन को करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 6:09 बजे रवाना किया गया। इस घटना से डाउन लाइन पर एक मालगाड़ी का संचालन भी प्रभावित हुआ।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




