Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNDA Workers Protest Against Controversial Remarks on Modi s Late Mother Market Shut Down
मुंगेर: धरहरा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद

मुंगेर: धरहरा में एनडीए कार्यकर्ताओं ने कराया बाजार बंद

संक्षेप:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता पर की गई विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ, एनडीए कार्यकर्ताओं ने धरहरा में बाजार बंद करवा दिया। कार्यकर्ता काली मंदिर से जुलूस निकालते हुए मुख्य बाजार पहुंचे और...

Sep 04, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

धरहरा, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं ने धरहरा प्रखंड मुख्यालय में बाजार बंद कराया। बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला।कार्यकर्ता काली मंदिर से जुलूस की शक्ल में धरहरा मुख्य बाजार तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। थाना चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान अधिकांश दुकाने बंद रही और माहौल राजनीतिक नारों से गूंज उठा।विरोध प्रदर्शन में कर्नल अरुण कुमार सिंह, ओमकमल, प्रीतम कुमार, दीनबंधु सिंह, दिगंबर सिंह समेत दर्जनों एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।