Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNDA Workers Meeting Held at BN College Bhaptiahi to Discuss Upcoming Conference
सुपौल: 18 सितंबर को एनडीए कार्यकर्ताओं की सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक आयोजित

सुपौल: 18 सितंबर को एनडीए कार्यकर्ताओं की सम्मेलन की सफलता को लेकर बैठक आयोजित

संक्षेप:

सरायगढ़ में बीएन कॉलेज भपटियाही में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में, 18 सितंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता पर चर्चा की गई।...

Sep 14, 2025 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सरायगढ़ निज संवाददाता बीएन कॉलेज भपटियाही मे रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने की। बैठक में आगामी 18 सितंबर को बीएन कॉलेज भपटियाही के प्रांगण में दिन के 11 बजे से होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होती है। आगामी 18 सितंबर को अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजना चलाकर सभी वर्ग के लोगों को लाभान्वित करने का काम किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विधायक ने कहा कि सड़कों की जाल बिछा दी गई है। शिक्षा, स्वास्थ्य,बिजली सभी क्षेत्रों में अग्रणी विकास कार्य किए गए है। उन्होंने कहा कि वृद्धा पेंशन की राशि 400 रूपये से बढ़कर 1100 रूपये कर दी गई है। 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। सभी पंचायतो में एक-एक हाई स्कूल खोल दी गई है। बैठक को संबोधित करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में सुपौल जिले में सराहनीय विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने आगामी 18 सितंबर को कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेने की अपील की। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार राय, विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र नारायण भंडारी, नथुनी मंडल, खुर्शीद आलम, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, सूर्य नारायण मेहता, ममता झा, प्रभु नारायण मेहता, अशोक यादव, सुखदेव पंडित, रामेश्वर मंडल, सुभाष यादव, मनोज यादव, बमभली यादव, प्रयाग शर्मा, लक्ष्मी मंडल, अशोक यादव, देवनारायण यादव, शिवराम यादव, कारीराम, मो. फरमुद, सत्तो मेहता, शिवनंदन मुखिया, घनश्याम यादव, मुकेश कुमार मेहता सहित अन्य एनडीए के कार्यकर्ता मौजूद थे।