जमुई: ृनक्सली नौ साल बाद धराया
झाझा में नक्सली बुधन सोरेन को पुलिस ने नौ वर्षों की लुकाछिपी के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी करमा पर्व मनाने अपने गांव आया था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उस पर 2016 में एक निर्माण स्थल पर हमला करने और...

झाझा, निज संवाददाता। बीते नौ वर्षों से भी अधिक वक्त से पुलिस से लुकाछिपी का खेल खेलते आ रहा नक्सली बुधन सोरेन अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस को उक्त कामयाबी तब हासिल हुई जब उक्त आरोपी करमा पर्व मनाने को अपने गांव-घर आया हुआ था। बताया जाता है कि पुलिस को इस बात की भनक लगते ही जमुई एसपी द्वारा झाझा के एसडीपीओ की अगुवाई में गठित चरकापत्थर पुलिस एवं एसएसबी बल की एसआईटी ने संयुक्त छापेमारी में चरकापत्थर थाना के तेतरिया गांववासी बुधन सोरेन के घर की घेराबंदी करते हुए उसे अपनी गिरफ्त में ले लेने में कामयाब रही।
गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आहूत प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी पर जुलाई,2016 में सड़क निर्माण में लगे एक संवेदक की साइट पर अपने करीब दो दर्जन हथियारबंद लोगों के साथ धमक कर निर्माण कार्य में लगी जेडी मशीन एवं ट्रैक्टर को तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिए जाने का आरोप है। एसडीपीओ ने बताया कि उक्त मामले में चरकापत्थर थाना में कांड सं.108/16,दि.01.08.16 के तहत प्राथमिक की दर्ज की गई थी किंतु उक्त अप्राथमिकी अभियुक्त बीते नौ वर्षों से पुलिस को चकमा दे फरार चल रहा था। एसआईटी में एसडीपीओ के अलावा चरकापत्थर थाना के एसएचओ विशाल कु.सिंह व थाना पुलिस बल तथा जमुई की डीआईयू टीम के अलावा चरकापत्थर एसएसबी के पदाधिकारी व बल शामिल था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




