
जमुई : जेबी जोन में नक्सली संगठन का आखिरी किला ध्वस्त
झारखंड के हजारीबाग जंगल में कोबरा बटालियन के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ के दौरान सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश दा सहित तीन हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के पास से तीन एक-47...
जमुई। जेबी जोन में नक्सलियों का आखिरी कील सोमवार की सुबह झारखंड के हजारीबाग जंगल में ध्वस्त हो गया। कोबरा बटालियन के जवानों ने मुठभेड़ में सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश दा समेत तीन हार्डकोर नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सलियों के पास से तीन एक-47 राइफल के अलावा भारी मात्रा में गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। प्रवेश दा पर बिहार और झारखंड की सरकार ने एक करोड रुपए का इनाम रखा था। बताया जाता है कि प्रवेश दा नक्सली संगठन में केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। जमुई, बांका, लखीसराय और मुंगेर के इलाके की कमान इस नक्सली नेता के हाथों में था।

इन चारों जिलों में नक्सली के हर बड़ी वारदात को अंजाम देने की रणनीति प्रवेश दा ही बनाता था। संगठन में काफी बड़ा ओहदा प्राप्त था। पहली बार सहदेव सारेन उर्फ प्रवेश दा की गिरफ्तारी गिरिडीह की पुलिस ने किया था। कोर्ट में पेशी के दौरान नक्सलियों ने पुलिस की अभिरक्षा से प्रवेश को छुड़ा लिया था। लखीसराय जिले में तीन पुलिस कर्मीयों को अगवा के दो को मौत के घाट उतारे जाने की घटना में प्रवेश का नाम सुर्खियों में आ गया था। बताया जाता है कि इन दोनों प्रवेश झारखंड के जंगलों में शरण लेकर रखा था। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसके कई साथी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में नक्सली प्रवक्ता अरविंद यादव भी शामिल था। अरविंद यादव पर भी 35 लख रुपए का इनाम घोषित था। केंद्र सरकार ने 2026 तक देश को नक्सली मुक्त करने का जो संकल्प लिया उसी के तहत नक्सलियों को मार गिराया जा रहा है। या तो नक्सली मुख्य धारा में शामिल हो रहे हैं या फिर पुलिस मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




