तीन दुकानों में चोरी, कार्रवाई नहीं होने से भड़के दुकानदार
नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की

नवगछिया में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हैरानी की बात यह है कि नवगछिया थाना से कुछ ही दूरी पर चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामले में रंगरा थाना और नवगछिया थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक पर एक ही रात तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली गई, जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना चार अप्रैल की रात की है। जब निरंजन यादव, शिवनंदन यादव और मुकेश पासवान अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह लौटने पर तीनों दुकानों का ताला टूटा मिला और सामान गायब था।
घटना से आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और “नवगछिया पुलिस मुर्दाबाद” के नारे लगाए। लोगों का आरोप है कि थाना के नजदीक होने के बावजूद पुलिस गश्ती नहीं करती, जिससे चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है।स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक किसी बड़े गिरोह का खुलासा नहीं हुआ। इससे यह साफ है कि पुलिस की कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह गई है।दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्धों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं, नवगछिया थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


