Bhagalpur News: सहरसा: रामचरितमानस के नवाह पाठ से भक्तिमय हुआ तारास्थान

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

Bhagalpur News: महिषी स्थित मां उग्रतारा मंदिर में आषाढ़ नवरात्र के अवसर पर रामचरितमानस का नवाह पाठ श्रद्धा एवं भक्ति के साथ शुरू हुआ। पाठकों व श्रद्धालुओं का भारी समर्थन मिल रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को फलदायी माना जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या इसे जारी रखने की प्रेरणा दे रही है।

Bhagalpur News: सहरसा: रामचरितमानस के नवाह पाठ से भक्तिमय हुआ तारास्थान

Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट सहरसा। आषाढ़ नवरात्र के अवसर पर महिषी स्थित मां उग्रतारा मंदिर परिसर के साधनालय में बुधवार से शुरू रामचरितमानस का नवाह पाठ गुरुवार को भी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में जारी रहा। रामायण पाठकों के मुख से निकले श्रीरामचरितमानस के श्लोकों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। रामायणी व्यास माहेश्वर चौधरी एवं सुंदरकांत चौधरी ने कहा कि सिद्धपीठ में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत फलदायी होते हैं। भगवान श्रीराम के नाम का स्मरण मात्र से मनुष्य भवसागर से पार हो सकता है। उन्होंने बताया कि रामायणी पाठकों और स्थानीय श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है तथा बड़ी संख्या में श्रोता प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।

सहयोग मिलता रहा तो नवाह पाठ आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर सुंदरकांत चौधरी, भवानंद खां, अमीर मिश्र, प्रमोद पाठक, उमेश मिश्र, बुलबुल झा, ललन झा, ददन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।