ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनवगछिया: झोले में रखा बम फटा, बच्चा घायल

नवगछिया: झोले में रखा बम फटा, बच्चा घायल

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा में सोमवार को एक झोला में रखा बम फटने से बच्चा घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे अनुमंडलीय अस्पताल से भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने...

नवगछिया: झोले में रखा बम फटा, बच्चा घायल
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरTue, 01 Sep 2020 04:14 AM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा में सोमवार को एक झोला में रखा बम फटने से बच्चा घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे अनुमंडलीय अस्पताल से भागलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लोगों ने बताया कि वार्ड नंबर नौ निवासी अमर राय के पुत्र अर्जुन कुमार (10) बम विस्फोट में घायल हुआ है। उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए हैं।

घटना के बाद उसे अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे नाजुक स्थिति में मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि बच्चा अपने मचान के पास खेल रहा था। इसी दौरान वहां रखा एक झोला उठा लिया, जिसमें रखे बम के विस्फोट होने से तकिया सहित अन्य सामान के चिथड़े उड़ गए। उन्होंने बताया कि मचान पर बदमाश अड्डेबाजी करते थे। मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं इस बात की चर्चा है कि बदमाश झोले में बम लेकर किसी को देने आये थे और झोला मचान पर रखकर उससे मिलने गए थे। इसी दौरान खेलने के क्रम में बच्चे ने झोला उठा लिया, जिससे घटना हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें