ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भागलपुरनवगछिया: श्री श्याम महोत्सव में भजन-कीर्तन

नवगछिया: श्री श्याम महोत्सव में भजन-कीर्तन

नवगछिया शहर के मारवाड़ी विवाह भवन में शुक्रवार को 31वां श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन देश के विभिन्न...

नवगछिया: श्री श्याम महोत्सव में भजन-कीर्तन
हिन्दुस्तान टीम,भागलपुरSat, 02 Jan 2021 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

नवगछिया। संवाददाता

शहर के मारवाड़ी विवाह भवन में शुक्रवार को 31वां श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन देश के विभिन्न भागों से आये कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के लिये बने पंडाल को फूलों से सजाया गया था। सजावट के लिए बंगाल के कारीगरों को बुलाया गया था। गुरुवार रात 12 बजे नए साल के आगमन पर बाबा को खूब रिझाया गया एवं आतिशबाजी भी की गयी। भक्तों ने बाबा के आगे नए साल पर शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन शाम सात बजे से रात दो बजे तक हुआ। शुक्रवार सुबह से दोपहर दो बजे तक भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसके बाद महोत्सव का समापन हो गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव वरुण केजरीवाल, संतोष यादुका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, शंभू रुंगटा, अनिल केजरीवाल, शिव डोकानिया, रॉकी, संदीप चिरानियां सहित दर्जनों लोग लगे हुए थे। वहीं कोलकाता से आये भजन गायक नरेंद्र सोनी, अनुश्री शर्मा, कटिहार के अभिषेक दधीच ने ना डिस्को जाएंगे, ना होटल जाएंगे नया साल सांवरिया तेरे दर पर मनाएंगे। दरबार सांवरिया एसो सजो प्यारो' नजर कदे ना लागे नजर कदे ना लागे। किसने सजाया तुझको मोहन बड़ो प्यारो लागे, बड़ो सोनो लागे आदि भजनों पर भक्तों को खूब झुमाया गया।

पुराने साल की विदाई एवं नए साल के आगमन पर

श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें