सहरसा : निष्क्रिय बैंक खाते से रुपये वापसी लेने का मौका

Dec 18, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

सहरसा में केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर से 'आपकी पूंजी, आपका अधिकार' अभियान शुरू किया है, जिसमें 10 वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय बैंक खातों की राशि वापस पाने का मौका है। जिले में 1.7 लाख ऐसे खाते हैं, जिनमें 47 करोड़ की जमा राशि है। आरबीआई 31 दिसंबर तक विशेष सहायता कैंप आयोजित कर रहा है।

सहरसा : निष्क्रिय बैंक खाते से रुपये वापसी लेने का मौका

सहरसा, नगर संवाददाता। केंद्र सरकार वित्त मंत्रालय के वित्तिय सेवाएं विभाग द्वारा आरबीआई, आईआरडीएआई, सेबी एवं आईईएफपीए के समन्वय से एक अक्टूबर से अदावाकृत वित्तिय परिसपंति को उनके सही कानूनी मालिकों या उत्तराधिकारियों तक पहुंचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी विशेष अभियान आपकी पूंजी,आपका अधिकार शुरू किया गया है।जिले में इस तरह के खातों की संख्या 1.7 लाख एवं जमा राशि करीब 47 करोड़ है।यदि आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य बैंक खाता 10 वर्ष से अधिक समय से विश्किल पड़ा है, तो अब उसमें जमा राशि वापस पाने कर मौका मिल रहा है। भारतीय बैंक की पहल पर शुरू किए गए उद्‌गम पोर्टल के माध्यम से जमाकर्ता उनके परिजन पुराने और निकित खातों में जमा पूंजी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित बैंक से राशि चापसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कई सारे लोग बैंक खातों में रखकर भूल गए या उनके नॉमिनी इन खातों से अनजान हैं। कई मामलों में पुराने बैंक खाते के विवरण, दस्तावेज या जागरूकता के अभाव में, परिवार इस बेकार पड़ी राशि तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का कोई बैंक खाता 10 वर्षों से अधिक समय से निष्क्रिय है, तो उसमें मौजूद धनराशि को अब आप आसानी से वापस पा सकते हैं।आरबीआई 31दिसंबर तक विशेष सहायता कैंप का आयोजन कर रहा है।इनका उद्देश्य भूले हुए पैसों को सही हाथों में पहुंचाना, क्लेम प्रक्रिया को आसान बनाना और पूरे देश में वित्तीय साक्षरता को मजबूत करना है।कैंप में ग्राहकों को क्लेम फॉर्म भरने में मदद, दस्तावेजों की जांच, नॉमिनी प्रक्रिया, फॉलो-अप सपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे भूला हुआ पैसा प्राप्त करना और आसान हो जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।