छात्रों की सफलता से मिलती है खुशी
नाथनगर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार और पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों ने विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व छात्र आचार्य महेश कुमार ने छात्रों को जोड़ने का दायित्व बताया। सभी ने विचार साझा किए और पूर्व छात्रों के सम्मेलन की सराहना की।

नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नरगाकोठी स्थित सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती एवं पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह, पूर्व छात्र के प्रमुख महेश कुमर, पूर्व छात्र परिषद के सहसंयोजक राकेश कुमार एवं शिशु मंदिर के प्रभारी ममता जायसवाल ने संयुक्त रूप से विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विवेकानंद की जयंती एवं पूर्व छात्र परिषद की गोष्ठी आयोजित की गई। पूर्व छात्र प्रमुख आचार्य महेश कुमर ने कहा कि अपने पूर्व छात्रों को जोड़ना एवं जोड़कर रखना हमारा दायित्व है।
विगत वर्ष में दिल्ली एवं कोलकाता में रहने वाले पूर्व छात्रों की गोष्ठी आयोजित की गई थी। कार्यरत या अध्यनरत पूर्व छात्रों के सम्मेलन से सफलता की जानकारी मिलती है और अपने सफल छात्रों पर विद्यालय परिवार को खुशी मिलती है। मौके पर अभिनंदन सिंह, पूर्व छात्र परिषद के सहसंयोजक राकेश कुमार, शुभम सौरव, रोहित राय, रजनीकांत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व छात्र गुरुदेव ने धन्यवाद ज्ञापन किया वहीं अमित राम ने मंच संचालन किया। मौके पर मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा, कुमारी सविता एवं सभी आचार्य बंधु भगिनी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



