National Sports Day Celebrations with Engaging Games at Kasturba Gandhi School खेल दिवस पर रोचक खेलों का आयोजन, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsNational Sports Day Celebrations with Engaging Games at Kasturba Gandhi School

खेल दिवस पर रोचक खेलों का आयोजन

गोराडीह, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में

Newswrap हिन्दुस्तान, भागलपुरSat, 30 Aug 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
खेल दिवस पर रोचक खेलों का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर में रोचक खेलों का आयोजन हुआ। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। इस दौरान मध्य विद्यालय जगदीशपुर में विशेष चेतना सत्र में मेजर ध्यानचंद को नमन करते हुए उनको समर्पित रंगोली का निर्माण किया गया। वहीं प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को खेल के महत्व को समझते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन तथा टीम भावना में कार्य करना सिखाता है। साथ ही हमें शारीरिक तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच बोरा दौड़, नींबू दौड़, जलेबी दौड़, संगीतमय कुर्सी खेल तथा अन्य संतुलन आधारित खेल प्रतियोगिता आयोजित हुआ।

जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।