
विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर प्राचार्य को 11 सूत्री ज्ञापन सौंपा
फोटो है : भागलपुर, कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विवि और कॉलेज इकाई
भागलपुर, कार्यालय संवाददाता राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विवि और कॉलेज इकाई ने टीएनबी कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपो महतो को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोमवार को सौंपा। जिलाध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने ज्ञापन सौंपने के बाद प्राचार्य के समक्ष कॉलेज में विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं की बुरी हालत पर कड़ी आपत्ति जताई। संगठन की तरफ से जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांगों विवि के हित में पूरी नहीं होती है तो वे लोग जोरदार आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपो महतो ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग मिली है। उसे पूरा करने के लिए प्रयास किया जाएगा।
ज्ञापन में कॉलेज लाइब्रेरी में एनईपी 2020 सिलेबस अनुसार किताबें, ई-लाइब्रेरी शुरू करने, छात्राओं के कॉमन रूम में सुविधाएं बढ़ाने, नियमित सफाई और सैनेटरी पैड की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। मौके पर युवा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार राजा, विवि अध्यक्ष आर्यन सिंह राठौड़, विवि उपाध्यक्ष गिरीश झा, ऋषिकेष प्रकाश, रमन राठौड़, मनमीत मिश्रा, आर्यन राजपूत, अंकित कुमार, अंकुश आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




