पूर्णिया :14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत

Mar 06, 2026 05:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share

पूर्णिया में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और नि:शुल्क समाधान के लिए है। इसमें पूर्णिया के साथ-साथ बनमनखी, धमदाहा और बायसी में भी आयोजन होगा। आम लोगों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं।

पूर्णिया :14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत

पूर्णिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से 14 मार्च को वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर संचालित कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं नि:शुल्क समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके तथा आपसी विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त किए जा सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।