14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत
पूर्णिया में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम व्यवहार न्यायालय एवं अनुमंडलीय न्यायालयों में किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं नि:शुल्क समाधान के लिए इसका लाभ उठाएं।

पूर्णिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से 14 मार्च को वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर संचालित कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों के त्वरित एवं नि:शुल्क समाधान के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके तथा आपसी विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त किए जा सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



