सहरसा: समूह गान एवं गुरु वंदन कार्यक्रम
सिमरी बख्तियारपुर में भारत विकास परिषद महर्षि अरविंद शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता और गुरु वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनोद कुमार नन्देय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम...

सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। भारत विकास परिषद महर्षि अरविंद शाखा, सिमरी बख्तियारपुर, उत्तर कोसी बिहार प्रांत के तत्वावधान में टैगोर पब्लिक स्कूल के प्रशाल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय पर्यवेक्षक विनोद कुमार नन्देय, सुशील जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि रितेश रंजन, स्कूल के प्राचार्य एवं अभाविप के वरिष्ठ सदस्य प्रमोद भगत, सचिव शत्रुघ्न प्रसाद आदि ने स्वामी विवेकानंद जी के तेलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात वंदे मातरम से कार्यक्रम का आगाज हुआ। टैगोर पब्लिक स्कूल की छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। प्रांतीय पर्यवेक्षक के द्वारा भारत विकास परिषद के कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जज की भूमिका में प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय की शिक्षिका नीलू कुमारी एवं शिक्षक रामसागर राय ने महती भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम महंत नारायण दास उच्च विद्यालय चकभरो, द्वितीय टैगोर पब्लिक स्कूल सिमरी बख्तियारपुर एवं तृतीय ज्ञान गंगा चिल्ड्रन एकेडमी के बच्चों ने प्राप्त किया। बच्चों के बीच प्रशस्ति पत्र मेंडल एवं शील्ड प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्राओं को आगामी 27 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में आयोजित प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के बाद गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में शिक्षक प्रमोद भगत, प्रिया वाला, राजेश कुमार एवं पूजा कुमारी का वंदन मिथिला परंपरा के अनुरूप पाग, चादर, डायरी, कलम आदि प्रदान कर किया गया। वहीं आंगतुक अतिथियों को भी पाग एवं चादर से सम्मानित किया गया। अंत में जन गण मन गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर शिवब्रत भगत, डॉ भागेश्वर मिश्र, अनिल कुमार, कमलेश वर्मा, बाल बोध प्रसाद, श्रवण भगत, रवि जायसवाल, रीना सिंन्हा, गोपाल शर्मा एवं आयोजन में मुख्य भूमिका रवि जायसवाल, दीपक भगत, हन्नान आलम, गोविंद कुमार, रीना सिंन्हा, शंभू कुमार, विश्वजीत सिंह, आस्था कुमारी, अंकिता कुमारी, मधुकांत सिंह, आमिर का सक्रिय योगदान रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


