स्कूली बच्चों को सिखाई गई स्वस्थ जीवनशैली की कला
बिहपुर में जिला आयुष समिति द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत स्वस्थ जीवन-शैली शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय झंडापुर में हुआ, जिसमें छात्रों ने आयुर्वेद, संतुलित आहार, योग और सही दिनचर्या के महत्व को समझा। डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की।

बिहपुर,संवाद सूत्र। जिला आयुष समिति, भागलपुर के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत स्कूली बच्चों के लिए स्वस्थ जीवन-शैली शिविर आओ सीखें स्वस्थ जीवन जीने की कला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नकछेदी कुंवर उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय झंडापुर में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग और सही दिनचर्या के प्रति जागरूक करना था। आयुष चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


