कटिहार: अज्ञात वाहन द्वारा कुचल देने से अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत, पहचान में जुटी पुलिस
कटिहार के प्राणपुर एनएच 31 पर एक अज्ञात वाहन के द्वारा कुचले जाने से एक अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया, और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। शव की पहचान नहीं हो पाई है। यह घटना सुबह 4 बजे की है।

कटिहार से शशि रमण की रिपोर्ट कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क पकड़िया संथाली टोला के समीप अज्ञात वाहन द्वारा कुचल देने से अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हो गया। सड़क पर क्षत-विक्षत टुकड़ों को देख राहगीरों ने प्राणपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर क्षत-विक्षत शव के टुकड़े को चुनकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार लाया। शव का सिर इस तरह कुचल गया है कि पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस सब इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना 4 बजे सुबह की बताई जा रही है।
पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को रखा जाएगा। पहचान होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी हो कि कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 पर आए दिन लोग सड़क हादसे के शिकार हो रहे है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


