Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMurli Ganj Railway Station Faces Severe Lack of Basic Passenger Amenities
मधेपुरा: प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम रहने से ट्रेन पर चढ़ने के दौरान चोटिल हो रहे यात्री

मधेपुरा: प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम रहने से ट्रेन पर चढ़ने के दौरान चोटिल हो रहे यात्री

संक्षेप:

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर शुद्धपेजल समेत यात्री सुविधाओं का घोर अभाव

Aug 27, 2025 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज रेलवे स्टेशन पर शुद्धपेजल समेत यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन इलाके के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने पहुंचते हैं। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के नाम पर एक छोटा आरओ केंट लगाकर मात्र खानापूर्ति किया गया है। जिससे यात्रियों की आवश्यकता पूरी नहीं हो पाती है। लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। मजबूरी में गरीब तबके के लोगों को भी बोतलबंद पानी खरीदने की विवशता रहती है। मुरलीगंज स्टेशन पर यात्रयों को सबसे अधिक परेशानी प्लेटफार्म की ऊंचाई कम रहने के कारण हो रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम रहने के कारण मात्र दो मिनट के ठहराव के दौरान ट्रेन में चढ़ना मुश्किल होता है।