Hindi NewsBihar NewsBhagalpur NewsMurder of Umesh Mistry in Sonvarsha Raj Domestic Dispute Suspected
सहरसा: पुराने विवाद में गोली मार कर हत्या

सहरसा: पुराने विवाद में गोली मार कर हत्या

संक्षेप:

गुरुवार की रात, मनखहा गांव में उमेश मिस्त्री की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उनके सिर और सीने में लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटनास्थल से तीन कारतूस के खोखे बरामद किए। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है, जांच जारी है।

Dec 12, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share Share
Follow Us on

सोनवर्षा राज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरैठ पंचायत अन्तर्गत मनखहा गांव में गुरुवार की रात करीब 11 बजे सोए अवस्था में उमेश मिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मृतक के सिर व सीने में लगी है।घटना की सूचना मिलते ही सोनवर्षा राज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजकर अग्रतर कारवाई में जुट गए।जबकि घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा घर के सामने गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिली थी।सूचना पर सोनवर्षा राज थाना के पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वरीय पदाधिकारी भी घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।घटनास्थल से पुलिस को तीन कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। मृतक उमेश मिस्त्री पर बीते साल 12 मई को भी इनके पुत्र-मनीष मिस्त्री घरेलू विवाद में रविन्द्र यादव के साथ मिलकर गोली मारी गई थी। जिसमें उमेश मिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।घटना के बाद मनीष मिस्त्री एवं रविन्द्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जो अभीतक जेल में ही है।वर्तमान समय में भी परिवारिक विवाद, भूमि विवाद एवं अन्य बिन्दुओं पर अनुसंधान की जा रही है।घटना के बाबत सोनवर्षा राज थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि घटना का कारण प्रथमदृष्टया घरेलू विवाद लग रहा है।परिजनों के आवेदन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का कारण पता चल पाएगा।